Tuesday, May 7, 2024
HomeEntertainmentमशहूर अभिनेता और स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमणियम का निधन

मशहूर अभिनेता और स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमणियम का निधन

फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बेहद दुखद खबर है कि मशहूर अभिनेता और स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमणियम का देहांत 10 अप्रैल को देर रात हो गया। मृत्यु का कारण, अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।  शिव कुमार ने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में वह फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर में सान्या मल्होत्रा के दादाजी के किरदार में नजर आये थे। शिव कुमार ने 1989 में आई फिल्म परिंदा के लिए विधु विनोद चोपड़ा के साथ मिल कर स्क्रीन राइटिंग भी की थी। खास बात यह रही थी कि उन्हें उस साल, सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए, फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।  इसके बाद, उन्होंने सुधीर मिश्रा की बहुचर्चित फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी के लिए भी लेखन किया। इस फिल्म के लिए भी उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया था।

शिव कुमार ने इसके अलावा, हिचकी, टू स्टेट्स, तीन पत्ती और प्रहार जैसी फिल्मों में भी काम किया है। शिव कुमार के अभिनय को तू मेरा संडे नामक फिल्म में भी खूब सराहा गया था।

शिव कुमार ने फिल्मों के अलावा, कई टीवी शो में भी काम किया है, उन्होंने मुक्ति बंधन जैसे शो से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। स्वानंद किरकिरे, हंसल मेहता समेत कई फ़िल्मी हस्तियों से शोक जताया है। शिव कुमार का अंतिम संस्कार 11 अप्रैल को ही किया जायेगा। इसकी जानकारी हंसल मेहता ने अपने ट्वीट से दी है।

फिल्मकार बीना सरवर ने अपने ट्विटर पर इस बात की भी जानकारी दी है कि अभी कुछ समय पहले ही शिव कुमार ने अपने बेटे को ब्रेन ट्यूमर की वजह से खो दिया था और उसके बाद से लगातार, उनका परिवार शोक में ही था, ऐसे में यह खबर और अधिक हिला देने वाली है।

शिव कुमार का यूं जाना, पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है, हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं।

Source: MissMalini

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments